Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : परीक्षा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 9 साल के छात्र की मौत; कई बच्चे घायल

MP News
X

MP News

MP News : आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोयत कलां स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में परीक्षा चल रही थी, तभी स्कूल परिसर में लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक झुंड ने हमला बोल दिया। इस हमले में कक्षा 4 का 9 वर्षीय छात्र रमन कराड़ा की मौत हो गई, जबकि 4-5 अन्य छात्र घायल हो गए।

MP News : परीक्षा के बीच मचा हड़कंप

शुक्रवार दोपहर परीक्षा के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड स्कूल परिसर में घुस आया। बच्चे चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। इसी भगदड़ में रमन कराड़ा मधुमक्खियों के झुंड के बीच फंस गया। स्कूल स्टाफ जब तक पहुंचता, तब तक मधुमक्खियों ने उसे बुरी तरह डंक मार दिए थे।

MP News : अस्पताल में जिंदगी हार गया रमन

घायल बच्चों को तुरंत सोयत कलां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। रमन की हालत गंभीर देखते हुए उसे राजस्थान के झालावाड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल बच्चों का इलाज चल रहा है।

MP News : स्कूल में थे कई छत्ते, उठ रहे लापरवाही के सवाल

प्रारंभिक जांच में पता चला कि स्कूल परिसर में मधुमक्खियों के कई छत्ते लगे हुए थे। प्रशासन की ओर से इन छत्तों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019