Rashmika - Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple
Rashmika – Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple: नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में निजी समारोह में विवाह रचाया। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले स्थित तिरुमाला पहाड़ियों पर बने तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा। यहां दोनों ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से अपने नए जीवन की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
Rashmika – Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple: पारंपरिक अंदाज में नजर आया कपल
मंदिर दर्शन के दौरान रश्मिका हरे-सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी और पारंपरिक आभूषणों में बेहद आकर्षक दिखीं। मंगलसूत्र और गजरे के साथ उनका सादा मेकअप सुर्खियों में रहा। वहीं विजय सफेद कुर्ता और नारंगी शॉल में नजर आए। उनके साथ विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी मौजूद थे। मंदिर परिसर में दोनों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Rashmika – Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple: देशभर में मिठाई और अन्नदान
शादी की खुशी साझा करने के लिए कपल ने 1 मार्च को विशेष पहल की। देश के कई शहरों में मिठाई वितरित की गई और 16 मंदिरों में अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों ने फैंस के प्रेम और आशीर्वाद के लिए आभार जताया।
Rashmika – Vijay Visit Tirupathi Balaji Temple: हैदराबाद में होगा भव्य रिसेप्शन
उदयपुर में तीन दिवसीय निजी समारोह के बाद अब 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें फिल्म जगत, राजनीति और अन्य क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


