Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rashmika-Vijay First Appearance: रश्मिका-विजय की पहली पब्लिक अपीयरेंस, उदयपुर एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए न्यूली वेड कपल

Asian News
Rashmika-Vijay First Appearance
X

Rashmika-Vijay First Appearance

Rashmika-Vijay First Appearance: मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। 26 फरवरी को उदयपुर में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह रचाया। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। अब शादी के बाद यह जोड़ी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई है।

Rashmika-Vijay First Appearance: एयरपोर्ट पर दिखा नवविवाहित अंदाज

27 फरवरी को रश्मिका और विजय को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते हुए नजर आए और लोगों का अभिवादन किया। नवविवाहित जोड़े को साथ देखकर फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।

लुक की बात करें तो विजय पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए, जबकि रश्मिका सुर्ख रंग के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस देकर फैंस का अभिवादन किया। उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Rashmika-Vijay First Appearance: दो परंपराओं से हुई शादी

26 फरवरी को उदयपुर में आयोजित समारोह में दोनों ने दो अलग-अलग परंपराओं के अनुसार विवाह किया। यह शादी निजी समारोह था, जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए।

Rashmika-Vijay First Appearance: ऑनस्क्रीन से ऑफस्क्रीन तक की कहानी

रश्मिका और विजय ने पहली बार 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। समय के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें सामने आईं और फैंस ने इस जोड़ी को प्यार से ‘विरोश’ नाम दे दिया। अब शादी के बाद यह जोड़ी अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुकी है और फैंस उनके इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019