Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News: पानी-पानी हुआ राजस्थान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे CM भजनलाल, कई शहरों का संपर्क टूटा

Rajasthan News: पानी-पानी हुआ राजस्थान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे CM भजनलाल, कई शहरों का संपर्क टूटा
X

पानी-पानी हुआ राजस्थान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे CM भजनलाल, कई शहरों का संपर्क टूटा

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जयपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, कोटा और टोंक सहित कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लिया।

Rajasthan News: मुख्यमंत्री ने बी-टू बाईपास, सांगानेर, सूरजमल सर्किल, मुहाना मंडी जैसे इलाकों का दौरा किया। वे करीब तीन घंटे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद रहे। उन्होंने जलनिकासी, भोजन, पानी और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। द्रव्यवती नदी का भी निरीक्षण किया गया, जहां नालों की सफाई और फेरो कवर की मरम्मत के निर्देश दिए गए।

Rajasthan News: सीकर जिले के फतेहपुर में बारिश से कई कॉलोनियों में 4-5 फीट पानी भर गया। बस और ट्रेलर जैसी गाड़ियां फंस गईं। सवाई माधोपुर और श्योपुर के बीच हाइवे टूट जाने से संपर्क बाधित हो गया. मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 में येलो अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों में एहतियातन स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019