Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तंत्र क्रिया के शक में मासूम की कब्र से दरिंदगी, तीन साल की बच्ची का सिर गायब, गांव में सनसनी

CG News
X

CG News : बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम माहुदबी में तीन साल की मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ कर उसका सिर गायब किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। प्रारंभिक जांच में मामला तंत्र क्रिया से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

CG News : जानकारी के अनुसार, करीब तीन महीने पहले ग्राम माहुदबी में बीमारी के कारण तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दफन किया था। बीती रात अज्ञात लोग दफन स्थल पर पहुंचे और कथित रूप से तंत्र विद्या के उद्देश्य से कब्र की खुदाई की। सुबह ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो कब्र के पास नींबू और पूजा-सामग्री जैसी वस्तुएं बिखरी मिलीं।

CG News : यह देखकर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को भी बुलाया गया। एसडीएम की मौजूदगी में कब्र की दोबारा खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान बच्ची के शव के हाथ, पैर और धड़ मौजूद पाए गए, लेकिन सिर गायब था। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने तंत्र क्रिया के लिए सिर निकाल लिया।

CG News : एसडीओपी गुंडरदेही राजेश बागड़े ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का वातावरण है। पुलिस तंत्र विद्या और शव से छेड़छाड़ के एंगल से जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019