Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan: राजस्थान में शराब समझकर पी गए जहरीला केमिकल, एक के बाद एक 4 की मौत, शादी समारोह में बर्तन धोने आई थी महिलाएं

Asian News
Rajasthan
X

Rajasthan

Rajasthan: भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां शराब समझकर जहरीला पदार्थ पीने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव की है। शादी समारोह में बर्तन साफ करने का काम करने वाली माधोपुर निवासी रतन कंजर और तीन महिलाओं ने शादी वाले घर से बर्तन धोने का केमिकल/एसिड तथा खाना गर्म करने वाला फ्यूल (संभवतः मैथनॉल) अपने साथ ले आए थे।

Rajasthan: गुरुवार देर रात घर पहुंचने पर इन चारों ने इसे शराब समझकर पी लिया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई। सभी को गंगापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की मौत हो गई। एक महिला को गंभीर हालत में भीलवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां बाद में उसकी भी मौत हो गई। मृतकों में रतन (पुत्र मिश्रीलाल कंजर), सुशीला देवी (पत्नी रतन), जमनी देवी (पत्नी शंकर) और बदामी देवी कंजर शामिल हैं।

Rajasthan: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव और जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जहां से पदार्थ लिया गया था, वहां जांच की और सैंपल एकत्र किए। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि यह खाना गर्म करने वाला जहरीला फ्यूल था, जिसे गलती से शराब समझ लिया गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हादसे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019