Rajasthan
Rajasthan: जैसलमेर। राजस्थान इंटेलिजेंस ने राज्य की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झबराराम पुत्र भानाराम (28 वर्ष), निवासी गांव नेडान, थाना सांकड़ा, तहसील पोकरण, जिला जैसलमेर के रूप में हुई है।
Rajasthan: अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि राजस्थान इंटेलिजेंस पाकिस्तानी एजेंसियों की जासूसी गतिविधियों पर सतर्क नजर रखे हुए है। संदिग्ध गतिविधियों के दौरान झबराराम का सोशल मीडिया पर आईएसआई से संपर्क सामने आया। जांच में पाया गया कि वह हनीट्रैप और धन के लालच में भारतीय सेना की सामरिक सूचनाएं साझा कर रहा था।
Rajasthan: आरोपी को जयपुर के केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया, जहां केंद्रीय व राज्य खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त पूछताछ की। उसके मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के तकनीकी परीक्षण से पता चला कि उसने अपने सिम का ओटीपी साझा कर आईएसआई हैंडलरों को व्हाट्सएप अकाउंट संचालित करने में मदद की, जिससे संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान पहुंच रही थी।
Rajasthan: राज्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 30 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल गहन पूछताछ जारी है और उसके संपर्क नेटवर्क की जांच हो रही है ताकि अन्य संभावित साजिशों का पता लगाया जा सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


