Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ में राशनकार्डधारकों के लिए खुशखबरी, फरवरी में दो महीने का चावल एकमुश्त मिलेगा

CG News
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 82 लाख राशनकार्डधारकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत फरवरी 2026 में ही फरवरी और मार्च दोनों महीनों का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। कलेक्टरों और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण समय पर और सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए।

CG News : राज्य योजना के अंतर्गत आने वाले अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित और निःशक्तजन राशनकार्डधारकों को सामान्य (नानफोर्टिफाइड) चावल उनकी पात्रता के अनुसार दिया जाएगा। एनएफएसए के अंतर्गत आने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता राशनकार्डधारकों को उनकी मासिक पात्रता के अनुसार फोर्टिफाइड चावल प्रदान किया जाएगा।

CG News : इसके अलावा, सभी हितग्राहकों को नमक, शक्कर और गुड़ भी फरवरी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। राशन उठाने के समय ई-पास मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। खाद्य विभाग ने सभी गोदामों और राशन दुकानों में पर्याप्त स्टॉक भेज दिया है और वितरण की निगरानी के लिए विशेष टीम बनाई गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019