Raipur News
Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर में जोरा मॉल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर मॉल की समृद्धि और क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने मॉल में अत्याधुनिक सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया और राज्य सरकार के सुशासन पर आधारित एक प्रेरक वीडियो भी देखा।
Raipur News : मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि जोरा मॉल रायपुर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह आधुनिक प्रतिष्ठान खरीदारी, मनोरंजन और अन्य सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर शहरवासियों के जीवन को और सुविधाजनक बनाएगा। उन्होंने जोर दिया कि यह मॉल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा। मॉल संचालक विजय झावर के अनुभव की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी विशेषज्ञता इस मॉल को एक प्रमुख केंद्र बनाएगी।

Raipur News : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लगभग 12-13 वर्ष पहले ट्रेजर आइलैंड के नाम से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट आज जोरा मॉल के रूप में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मॉल बनकर तैयार हुआ है। यह मॉल रायपुर को देश की अग्रणी राजधानियों के समकक्ष खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी मॉल को रायपुर की प्रगति का प्रतीक बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।
Raipur News : इस भव्य उद्घाटन समारोह में वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अमर अग्रवाल, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, सीएसआईडीसी चेयरमैन राजीव अग्रवाल, सीएमडीसी अध्यक्ष सौरभ सिंह, आरडीए अध्यक्ष नंदकुमार साहू और बीसीसीआई कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


