Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 टन लोहे का कबाड़ जब्त

Asian News
CG News
X

CG News : दुर्ग। जिले में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में कबाड़ और कई वाहनों को जब्त किया है। थाना जामुल क्षेत्र में अवैध रूप से स्क्रैप का संग्रहण और कटिंग कर बिक्री किए जाने की सूचना पर मणि शंकर चंद्र के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की।

CG News : कार्रवाई में एसीसीयू क्राइम ब्रांच के साथ जामुल, सुपेला और कुम्हारी थानों की टीम शामिल रही। दबिश के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पाइप, चौनल, रॉड, दरवाजे और भारी लोहे के कल-पुर्जे मिले। इसके अलावा करीब 200 किलोग्राम तांबा, गैस कटर सेट और गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए, जो तार जलाकर निकाले गए होने की आशंका जताई जा रही है।

CG News : जांच के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से स्क्रैप के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद संदिग्ध सामग्री को बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने जिले के अन्य कबाड़खानों में भी छापेमारी की, जहां से पुराने दोपहिया वाहन और धातु कटिंग उपकरण भी बरामद हुए। संयुक्त कार्रवाई में कुल करीब 60 टन लोहे का स्क्रैप (लगभग 18 लाख रुपये कीमत) जब्त किया गया। साथ ही तीन ट्रक और तीन ‘छोटा हाथी’ वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

CG News : इस मामले में पुलिस ने हीरामन साहू, राकेश मिश्रा, समरुद्दीन, राधिका साहू, सितारे उर्फ मोहम्मद इमरान, मनोज उर्फ मन्नू गुप्ता, श्रवण कुमार देवांगन, अजमत हुसैन और धीरज चंद्राकर सहित कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध स्क्रैप कारोबार या अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019