Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Naxal News : कर्रेगुट्टा पहाड़ी में नक्सलियों के साथ 5वें दिन भी मुठभेड़ जारी, आईईडी के चपेट में आया जवान

CG Naxal News
X

CG Naxal News

CG Naxal News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के कोतापल्ली गांव स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच लगातार पांचवें दिन मुठभेड़ जारी है। शनिवार को गलगम जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को गलगम सीआरपीएफ कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से बीजापुर अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

CG Naxal News : बता दें, उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में चल रहा यह ऑपरेशन देश का अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान है। इसमें 10 से 12 हजार जवानों ने बड़े नक्सली लीडरों सहित करीब 1500 नक्सलियों को पहाड़ी क्षेत्र में घेर रखा है। सुरक्षा बल नक्सली लीडरों को चारों ओर से घेरकर मोर्चा संभाले हुए हैं। दो हेलीकॉप्टरों की मदद से नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी की जा रही है।

CG Naxal News : मुठभेड़ में अब तक सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल पर दोनों पक्षों की ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019