Raipur City News : रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत, इन जगहों पर बनेगा फ्लाईओवर
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के बजट में राजधानी रायपुर सहित कई प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर बजट का प्रावधान किया है। 24 फरवरी को प्रस्तुत 1.72 लाख करोड़ रुपये के बजट में बस्तर और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
Raipur City News : ‘संकल्प’ थीम पर तीसरा बजट
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य सरकार का तीसरा बजट ‘संकल्प’ थीम के साथ पेश किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे जनकल्याण और समग्र विकास को समर्पित बजट बताते हुए कहा कि यह किसानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों के सशक्तिकरण के साथ छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बजट में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत अन्य शहरों में पुल, फ्लाईओवर और सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 9451 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
Raipur City News : राजधानी में ट्रैफिक सुधार पर विशेष फोकस
राजधानी होने के कारण रायपुर प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, जिससे यहां ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए ‘राजधानी पैकेज’ के तहत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल की गई हैं।
Raipur City News : इन स्थानों पर होगा निर्माण कार्य
- मोवा से सेड़ीखेड़ी सड़क निर्माण – 100 करोड़ रुपये
- लाभांडी से सड्डू मार्ग – 100 करोड़ रुपये
- भनपुरी चौक फ्लाईओवर – 20 करोड़ रुपये
- मोवा से दलदल सिवनी ब्रिज तक सड़क – 8 करोड़ रुपये
- शारदा चौक से तात्यापारा चौक फ्लाईओवर – 10 करोड़ रुपये
- वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज – 7 करोड़ रुपये
- अशोका रतन से कोया कचना क्षेत्र में वृहद पुल – 8 करोड़ रुपये
Raipur City News : जाम से मिलेगी राहत
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद राजधानी में यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। नए फ्लाईओवर और सड़कों के चौड़ीकरण से ट्रैफिक का प्रवाह सुचारु होगा, जिससे नागरिकों का समय बचेगा और आवागमन आसान होगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


