Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Israel Visit: इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नेतन्याहू, गले लगाकर किया स्वागत

PM Modi Israel Visit
X

PM Modi Israel Visit

PM Modi Israel Visit: नई दिल्ली/तेल अवीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय इजरायल दौरे पर तेल अवीव पहुंचे। बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उनका विमान उतरते ही प्रोटोकॉल तोड़कर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद पहुंचकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

PM Modi Israel Visit: नौ वर्षों में यह पीएम मोदी की दूसरी इजरायल यात्रा है। अपने दौरे के दौरान वे इजरायल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करेंगे और यरुशलम का दौरा भी करेंगे। इसके अलावा वे इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से मुलाकात करेंगे।

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है, जिसमें रक्षा सहयोग, तकनीक, सुरक्षा और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। नेतन्याहू प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आधिकारिक रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

PM Modi Israel Visit: दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी यहूदी नरसंहार स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस यात्रा को भारत-इजरायल संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019