Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Government Bans 5 Ott Platforms: केंद्र सरकार का OTT पर कैंची, 'अश्‍लील कंटेंट' दिखाने वाले 5 ऐप्‍स पर लगाया बैन

Asian News
Government Bans 5 Ott Platforms
X

Government Bans 5 Ott Platforms

Government Bans 5 Ott Platforms: मुंबई: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ते आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पांच OTT प्लेटफॉर्म MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म पर बार-बार चेतावनी के बावजूद अश्लील और वल्गर सामग्री प्रसारित की जा रही थी, जिसमें स्पष्ट यौन दृश्य और आपत्तिजनक इशारे शामिल थे।

Government Bans 5 Ott Platforms: यह कार्रवाई Information Technology Act, 2000 की धारा 69A और Information Technology Rules, 2021 के तहत की गई है। मंत्रालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया है कि इन प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच तत्काल प्रभाव से रोकी जाए। सरकार का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य सार्वजनिक शालीनता और नैतिक मानकों की रक्षा करना है।

Government Bans 5 Ott Platforms: सूत्रों के अनुसार, संबंधित प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जा रहे कंटेंट में न तो कोई ठोस कहानी थी और न ही सामाजिक संदेश। अधिकांश सामग्री को पोर्नोग्राफिक प्रकृति का पाया गया। मार्च 2024 में भी इन पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन बाद में इन्होंने नए डोमेन के जरिए दोबारा प्रसारण शुरू कर दिया।

Government Bans 5 Ott Platforms: मंत्रालय और उद्योग से जुड़े संगठनों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह कदम उठाया गया। पहले भी 100 से अधिक वेब सीरीज हटाई गई थीं, लेकिन जांच में सामने आया कि कुछ कंटेंट फिर से अपलोड कर दिया गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019