Raipur City News : रायपुर। सूर्य उपासना के पावन पर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर राजधानी रायपुर में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम रायपुर ने महादेवघाट पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया है।
Raipur City News : यह अभियान महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य छठ पर्व के दौरान आने वाले हजारों भक्तों के लिए स्वच्छ और हाइजीनिक माहौल सुनिश्चित करना है। महादेवघाट छठ पूजा समिति के अनुरोध पर शुरू हुए इस अभियान में पोकलेन मशीन और विशेष सफाई गैंग को तैनात किया गया है।
Raipur City News : इसके साथ ही घाट पर जमी गाद, कचरा और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। अभियान की निगरानी जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद महेंद्र औसर (माधवराव सप्रे वार्ड 69), अर्जुन यादव (संत रविदास वार्ड 70), जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा द्वारा की जा रही है। लगातार निगरानी के लिए स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Raipur City News : जोन 8 के अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छठ पूजा से पहले महादेवघाट पूरी तरह साफ-सुथरा, व्यवस्थित और भक्तों के लिए सुविधाजनक बनाया जाए। नगर निगम ने बताया कि आने वाले दिनों में घाट के पास अस्थायी शौचालय, कचरा डस्टबिन और लाइटिंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


