CG Suspend : 15 हिरणों की मौत के बाद संजय वन वाटिका के प्रभारी और तीन सहायकों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral
Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral
CG Suspend : अंबिकापुर। संजय वन वाटिका में आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत के मामले में मुख्य वन संरक्षक, सरगुजा वनवृत्त दिलराज प्रभाकर ने तुरंत कार्रवाई की। वन वाटिका के प्रभारी अशोक सिन्हा और तीन सहायकों ममता परते, प्रतिमा लकड़ा और बिन्दु सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

CG Suspend : निलंबन अवधि के दौरान इन अधिकारियों का मुख्यालय सरगुजा वनमंडल, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। 21 मार्च को जारी आदेश में अधिकारियों की शासकीय कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही और वन प्राणियों के संरक्षण व संवर्धन में उदासीनता को आधार बनाकर यह कदम उठाया गया। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के तहत की गई है और वन्यजीव सुरक्षा तथा प्रबंधन में जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रयास माना जा रहा है।


