Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर से पहली बार मध्यप्रदेश के रीवा के लिए एलायंस एयर की फ्लाइट 17 मार्च 2026 से शुरू होगी। मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर के बाद रीवा तीसरा शहर होगा, जहां छत्तीसगढ़ के लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे।
Raipur City News: फ्लाइट और फेयर
नई फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक किराया रायपुर से रीवा के लिए 3,614 और रीवा से रायपुर के लिए 4,293 रुपए तय किया गया है। सीटों की उपलब्धता और डिमांड के अनुसार किराया बढ़-घट सकता है।
Raipur City News: फ्लाइट शेड्यूल
एलायंस एयर की ओर से फिलहाल यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने पर एयरलाइन इस सेवा में और उड़ानों का समावेश कर सकती है।
Raipur City News: फ्लाइट रूट
एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रीवा में रुकेगी और उसके बाद रायपुर के लिए रवाना होगी। इसी तरह, रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रीवा में रुकेगी और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


