Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में 29 आबकारी अधिकारियों पर अभियोजन की मंजूरी, गिरफ्तारी की आशंका

Big Breaking
X

CG News: Kota granted municipal council status; notification issued in the gazette; development works to gain new momentum.

CG News: रायपुर। CG Sharab Ghotala: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।

CG News: ईडी को मिली अभियोजन स्वीकृति

जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) को इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियोजन की अनुमति मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद जांच एजेंसी अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

CG News: गिरफ्तारी की बढ़ी संभावना

अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी या अन्य सख्त कार्रवाई की संभावना भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ कुछ अधिकारियों को जेल भी जाना पड़ सकता है।

CG News: मंत्रालय में लंबित थी फाइल

सूत्रों के अनुसार इस मामले से जुड़ी फाइल लंबे समय से मंत्रालय में लंबित थी। हाल ही में मंत्री के हस्तक्षेप के बाद फाइल को मंजूरी दी गई, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी। अब इस मामले में आगे की जांच में तेजी आएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019