Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक ने दोस्त की हत्या कर डबरी में फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : सरगुजा। जिले के उदयपुर क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही करीबी दोस्त की हत्या कर उसके शव को कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।

CG Crime : मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शीतल के रूप में हुई है, जो उदयपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी युवक ने अपने ही दोस्त शीतल की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने सबूत छिपाने की कोशिश करते हुए शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

CG Crime : घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालने के लिए डबरी का पानी खाली कराया गया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019