Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Operation Sindoor: NIA की 8 राज्यों के 15 ठिकानों पर देर रात छापेमारी

NIA
X

CG ISIS Module: छत्तीसगढ़ में ISIS मॉड्यूल की NIA जांच शुरू, 500 से ज्यादा मोबाइल एप यूज करते थे दोनों नाबालिग

Operation Sindoor: नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की। शनिवार देर रात NIA ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 8 राज्यों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

Operation Sindoor: जब्त किए गए दस्तावेज और उपकरण
NIA की टीमों ने छापेमारी के दौरान संदिग्धों के ठिकानों से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संवेदनशील कारोबारी दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। एजेंसी इन सामग्रियों की गहन जांच कर रही है ताकि पाकिस्तान आधारित जासूसी रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

Operation Sindoor: पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संबंध
जानकारी के अनुसार, जिन संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी हुई, उनके पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों से संबंध थे। ये संदिग्ध भारत में जासूसी गतिविधियों के लिए वित्तीय माध्यम के रूप में काम कर रहे थे। NIA ने 20 मई 2025 को इस मामले में केस दर्ज किया था और एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था और इसके बदले भारत में विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त कर रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019