शोभा क्षेत्र में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सीआरपीएफ और पुलिस ने एंटी हैंडलिंग बम किया निष्क्रिय....
नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की एक और नापाक साजिश को बस्तर के शोभा क्षेत्र में समय रहते नाकाम कर दिया गया है। नक्सलियों ने पगडंडी पर एंटी हैंडलिंग बम लगाया था, जो सुरक्षा बलों की गश्त को नुकसान पहुंचाने के लिए रखा गया था।
सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर इस बम को निष्क्रिय किया और एक बड़े हमले को टाल दिया। बम के निष्क्रिय होते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत कर दी गई है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों के अधिकारी ने इसे नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत बताते हुए कहा कि यह उनकी घिनौनी रणनीतियों का हिस्सा है, जो हमेशा नाकाम रहती हैं।
सुरक्षा बलों की तत्परता और स्थानीय पुलिस के सहयोग से इस साजिश को नष्ट किया गया और क्षेत्र में स्थिति सामान्य रही। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की हरकतों के बावजूद उनका मनोबल ऊंचा है और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।
