Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : 400 सीसीटीवी की निगरानी से हुआ खुलासा, वॉकी-टॉकी से चोरी करने वाला चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : जगदलपुर। सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का बस्तर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल की जगह वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देते थे।

CG Crime : 29 जनवरी की शाम को आरोपियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सनसिटी और बोधघाट थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में स्थित दो सूने मकानों में चोरी कर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। वारदात के बाद आरोपी विशाखापट्टनम फरार हो गए थे।

CG Crime : लगातार तकनीकी निगरानी और निगरानी तंत्र के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। जब आरोपी बस्तर के रास्ते रायपुर भागने की फिराक में थे, तभी जगदलपुर के पास से चारों को दबोच लिया गया।

CG Crime : गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक खंडारा (पंजाब), विशाल वाल्मीकि (हरियाणा), नरेंद्र सिंह (भिलाई) और विक्की कुमार वर्मा (दुर्ग) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महज दो घंटे में दो बड़ी चोरियों को अंजाम दिया था। मामले में आगे की जांच और बरामदगी की कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019