MS Dhoni Batting in the Nets
MS Dhoni Batting in the Nets: नई दिल्ली: चेन्नई के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ट्रेंनिंग सेशन मे वापस आ चुके है। मैनेजमेंट ने बताया था कि धोनी आईपीएल 2026 के शुरूआती दो सप्ताह में नहीं खेल पाएंगे क्यों की वो चोट से उबार रहे है। हालांकि उनके ट्रेनिंग में वापस आने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि धोनी जल्दी ही मैच खेलते नजर आ सकते है। आज चेन्नई और पंजाब के बीच मैच खेला जाना है इससे पहले धोनी ने नेट्स पर प्रेक्टिस की।
धोनी ने नहीं किया पूरा अभ्यास
आज पंजाब और चेन्नई के मैच से पहले धोनी एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में फिटनेस ड्रिल करते दिखे, लेकिन उन्होंने पूरा अभ्यास नहीं किया। नेट्स में उनहोंने बैटिंग तो की लेकिन विकेटकीपिंग प्रेक्टिस नहीं की। वहीं राजस्थान से चेन्नई में ट्रेड हुए संजू सैमसंग ने विकेटकीपिंग प्रेक्टिस की। धोनी पहले से तो ठीक नजर आ रहे है मगर वो पूरी तरह मैच फिट नहीं हुए है।
ट्रेनिंग में ब्रेविस भी हुए शामिल
धोनी सैमसंग के अलावा दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस भी ट्रेनिंग में शामिल हुए। लेकिन उन्होंने ने भी हल्की फुल्की रनिंग की और फिजियो के साथ बातचीत करते दिखे। धोनी भले की ट्रेनिंग सेशन में वापस आ गए हो मगर अभी ये क्लियर नहीं है कि वो पंजाब के खिलाफ मैच में खेलने उतरेंगे। सीएसके मैनेजमेंट भी धोनी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहती। उनके जगह संजू विकटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते है।
जीत का खाता खोलने उतरेगी चेन्नई
CSK पहला ही मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार चूका है। अब पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले में CSK जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेगी। पॉइंट्स टेबल में चेन्नई इस वक़्त 10 स्थान पर काबिज है।
He's a silent guardian.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 2, 2026
A watchful protector! 💛✨#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/Uax3cshu56
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


