MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
MP News : मंदसौर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मंदसौर जिले से सामने आया है, जहां एक पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी थी।
MP News : यह मामला सुवासरा तहसील का है, जहां पदस्थ पटवारी हरीश पाटीदार ने एक व्यक्ति से भूमि नामांतरण के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई थी।
MP News : शिकायत की जांच और पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। दूसरी किस्त के रूप में 30 हजार रुपए लेते समय उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


