Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Land Registry: यहां अब रात 8 बजे तक होंगी जमीन की रजिस्ट्री, रविवार को भी खुलेगा कार्यालय, नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत

Asian News
Land Registry
X

Land Registry

Land Registry: आगरा: आगरा समेत प्रदेश के मुख्य जिलों में जमीन, मकान, फ्लैट और अन्य संपत्तियों की रजिस्ट्री अब काफी आसान हो गई है। सदर तहसील के पांच उप-निबंधक (सब रजिस्ट्रार) कार्यालयों में से एक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक संचालित रहेगा। इसके अलावा, रविवार को भी एक उप-निबंधक कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा। यह नई व्यवस्था नौकरीपेशा लोगों, व्यस्त व्यक्तियों और सरकारी प्रतिनिधियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी, जो सामान्य कार्यालय समय में रजिस्ट्री नहीं करा पाते थे।

Land Registry: सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि शासन के आदेशानुसार यह सुविधा आगरा सहित प्रदेश के प्रमुख जिलों में लागू हो रही है। जहां सदर तहसील में पांच या अधिक उप-निबंधक कार्यालय हैं, वहां एक कार्यालय विशेष रूप से विस्तारित समय (दोपहर 1 से रात 8 बजे) तक चलेगा। रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक बुक किए जा सकेंगे। अन्य कार्यालय पूर्ववत सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुले रहेंगे।

Land Registry: रविवार को खुलने वाला कार्यालय रोस्टर के अनुसार चुना जाएगा और उसे अगले शनिवार (या माह के दूसरे शनिवार की स्थिति में शुक्रवार) को बंद रखा जाएगा। योगेश कुमार ने कहा कि 20 फरवरी तक नामित कार्यालयों की सूची और रविवार का मासिक रोस्टर तैयार हो जाएगा। दो दिनों में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

Land Registry: इस बदलाव से लोगों को बार-बार छुट्टियां लेकर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे भूमि क्रय प्रक्रिया तेज होगी, विकास योजनाओं को गति मिलेगी और सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019