Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : युवक की पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, अधजली हालत में मिला लाश

CG News
X

CG News

CG News : रायपुर। रायगढ़ जिले के खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। युवक का शव खेत में अधजली हालत में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

CG News : खेत में मिला अधजला शव

पुलिस के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का अधजला शव देखा। यह खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से अधजले युवक को तत्काल रायगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान 17 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई।

CG News : मामा के घर आया था युवक

मृतक की पहचान नंदू पटेल, निवासी चपले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम मौहापाली में अपने मामा के घर आया हुआ था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात को किसने और किन कारणों से अंजाम दिया।

CG News : पहले मारपीट, फिर जलाने की आशंका

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मामले को पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवक को पहले लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। जब उसकी मौत नहीं हुई तो अचेत अवस्था में उस पर पेट्रोल या अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019