MP News : इंदौर। क्रिसमस के खास मौके पर दस्तूर डिलाइट में आयोजित रेट्रो कार्निवल सीज़न 11 ने इंदौरवासियों को मनोरंजन, रचनात्मकता और पारिवारिक खुशियों से जोड़ दिया। शहर के प्रमुख फैमिली फन फेस्ट के रूप में पहचान बना चुके इस आयोजन में बच्चों से लेकर बड़ों तक की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
MP News : इस आयोजन में रेप्युटेशन क्राफ्टर्स ने पी-आर (PR Partner) की भूमिका निभाते हुए प्रभावी मीडिया मैनेजमेंट और ब्रांड कम्युनिकेशन के जरिए कार्यक्रम की सफलता में अहम योगदान दिया। आयोजन समिति ने उनके सराहनीय सहयोग के लिए रेप्युटेशन क्राफ्टर्स को सम्मानित भी किया।
MP News : इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए रेप्युटेशन क्राफ्टर्स की संस्थापिका शीला रजक ने कहा कि एक छोटे से विचार से शुरू हुई यह यात्रा आज एक मजबूत पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि हर प्रेस विज्ञप्ति, हर हेडलाइन और पर्दे के पीछे किया गया हर प्रयास महत्वपूर्ण होता है और टीम, क्लाइंट्स व मार्गदर्शकों के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो पाई है।
MP News : कार्निवल में ड्रॉइंग, टैलेंट हंट, मास्टर शेफ, रुबिक्स क्यूब और सैक रेस जैसी प्रतियोगिताओं ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया। वहीं इंटरैक्टिव गेम्स, फूड ज़ोन, 50 से अधिक प्रदर्शनी स्टॉल्स और लोकप्रिय ग्रैंड तंबोला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। फ्री मैजिक शो, सांता क्लॉज़ से मुलाकात और विशेष प्रस्तुतियों ने क्रिसमस की रौनक को और बढ़ा दिया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


