Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव में फैली दहशत

CG Crime
X

CG Crime : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हिंसा सामने आई है। पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम एर्रापल्ली में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है।

CG Crime : मृतक की पहचान पूनेम बुधरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह घटना 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात हमलावर रात के अंधेरे में युवक के घर में घुसे, उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से घर के अन्य सदस्य सहम गए और किसी तरह अपनी जान बचाई।

CG Crime : सूत्रों के मुताबिक पूनेम बुधरा पूर्व में नक्सली गतिविधियों से अलग होकर आत्मसमर्पण कर चुका था और लंबे समय से गांव में सामान्य जीवन जी रहा था। इसी वजह से नक्सलियों को उस पर पुलिस को सूचना देने का शक था। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

CG Crime : हत्या की खबर मिलते ही पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया गया और कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही, इलाके में नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इस निर्मम हत्या के बाद एर्रापल्ली गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019