MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पारिवारिक विवाद का एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। थाटीपुर थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में 95 वर्षीय बुजुर्ग ने कथित तौर पर बहू और परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।
MP News : मृतक की पहचान रामाधार गुप्ता के रूप में हुई है, जो इलाके में डेयरी संचालन करते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली उनके पेट में लगी और पीठ से आर-पार निकल गई। घटना स्थल पर उनकी 12 बोर की लाइसेंसी राइफल भी बरामद हुई है।
MP News : पुलिस जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें बुजुर्ग ने अपनी बड़ी बहू पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से आहत होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
MP News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की सत्यता और अन्य परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


