MP News
MP News : उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन पहुंचे। उनके आगमन पर हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे नानाखेड़ा स्टेडियम पहुंचे, जहां आयोजित भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की।
MP News : नानाखेड़ा ग्राउंड स्थित विशाल सभा स्थल से मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2028 के मद्देनज़र उज्जैन के समग्र विकास के लिए लगभग 129 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। इन परियोजनाओं से धार्मिक नगरी उज्जैन के बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और पर्यटन विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
MP News : कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UtkarshUjjain.com पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कौशल सेतु (Industry-Led Skill Development Program) और प्रोजेक्ट स्वाध्याय का डिजिटल शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल, प्रशिक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
MP News : सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद उज्जैन की पहचान और प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर और अधिक सशक्त हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
MP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। इस महापर्व के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं का जीवंत दर्शन होता है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि नए वर्ष की शुरुआत के बाद 11 जनवरी को वे पुनः उज्जैन आएंगे और शहर को विकास की नई सौगातें देंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


