MP News : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बधुआ डैम से पत्थर से बंधी मिली लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सच छिपाने की साजिश थी। मृतक कपिल की मौत करंट की चपेट में आने से हुई थी, लेकिन जंगली जानवरों के अवैध शिकार का राज सामने न आए, इसके लिए उसके दोस्तों ने शव को कंबल में लपेटकर पत्थर से बांध दिया और डैम में फेंक दिया।
MP News : पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत में करंट फैलाए हुए थे। 30 जनवरी को इसी करंट की चपेट में आकर कपिल की मौत हो गई। घटना के बाद घबराए दोस्तों ने शव को एक दिन तक खेत में छिपाकर रखा और फिर 31 जनवरी को उसे कंबल और जीआई तार से बांधकर बधुआ डैम में फेंक दिया।
MP News : 1 फरवरी को परिजनों ने कपिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डैम से शव बाहर निकलवाया। मामले की परतें खुलने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
MP News : कुंडम थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि यह पूरा मामला अवैध शिकार और साक्ष्य मिटाने से जुड़ा है। जांच जारी है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
