Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : दुर्गा महाविद्यालय में 10 फरवरी को पूर्व छात्रों का मिलन समारोह, कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय के स्थापना काल से लेकर वर्ष 2025 तक के सभी पूर्व छात्रों का मिलन समारोह 10 फरवरी को सुबह 11 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Raipur City News : मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध पंडवानी गायिका उषा बारले और मदन चौहान की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिभा मुखर्जी साहूकार करेंगी।

Raipur City News : एल्युमिनी कमेटी के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए महाविद्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सत्य प्रकाश झुनझुनवाला, अमरजीत सिंह संधू, अश्विन बटाविया, अजय दानी, बालकिशन अग्रवाल, विनय शर्मा, रजी मोहम्मद, आलोक अग्रवाल, राम अवतार तिवारी, जेपी उपाध्याय, हरेराम शर्मा सहित कई वरिष्ठ पूर्व छात्र और महाविद्यालय के प्रोफेसर अजय शर्मा एवं अजय चंद्राकर मौजूद रहे।

Raipur City News : समारोह के दौरान पूर्व छात्र अपने अनुभव साझा करेंगे और कॉलेज जीवन की यादों को ताजा करेंगे। आयोजन को लेकर पूर्व छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019