MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिरोल थाना क्षेत्र के टंकी पास में रहने वाली 16 वर्षीय शिवानी पाल, जो 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, ने पिता की डांट से नाराज होकर खौफनाक कदम उठाया।
MP News : जानकारी के अनुसार, शिवानी के पिता लखपत पाल ने मोबाइल चलाने पर उसे डांटा। इस पर नाराज होकर छात्रा ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बाहर किसी से बातचीत नहीं की। काफी देर तक पिता ने बेटी को आवाज लगाई, लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा।
MP News : परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जब उन्होंने देखा कि शिवानी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। तत्काल ही परिजन पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
