Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर को करो बाहर, BCCI ने दिया KKR को निर्देश, IPL 2026 से बाहर होगा 9.20 करोड़ का ये बांग्लादेशी खिलाड़ी

Asian News
बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर को करो बाहर, BCCI ने दिया KKR को निर्देश, IPL 2026 से बाहर होगा 9.20 करोड़ का ये बांग्लादेशी खिलाड़ी
X

IPL 2026: मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने का फैसला किया है। BCCI ने शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने का निर्देश दिया है।

IPL 2026: BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हाल के दिनों में सामने आए घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने एक खिलाड़ी, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान, को टीम से रिलीज करने को कहा है।

IPL 2026: साथ ही बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे इसकी मंजूरी दी जाएगी। बता दें कि KKR ने हालिया ऑक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को 9.20 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर खरीदा था।

IPL 2026: शाहरुख और KKR पर फूटा फैंस का गुस्सा

BCCI का ये आदेश हालिया घटनाक्रम के बाद आया है, जहां सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पर मुस्तफिजुर रहमान को IPL में शामिल करने का विरोध हो रहा था। असल में पिछले कुछ हफ्तों में बांग्लादेश में एक-एक कर कई हिंदुओं को चुन-चुनकर वहां की बहुसंख्य मुस्लिम आबादी ने बेदर्दी से मौत के घाट उतारा है। इसके बाद से ही देश में बांग्लादेश के खिलाफ गुस्से का माहौल है।

IPL 2026: ऐसे में जब ऑक्शन में कोलकाता ने मुस्तफिजुर को खरीदा, तब से ही इसका विरोध होने लगा था। खास तौर पर KKR और इसके मालिक शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर लोगों से जमकर भला-बुरा सुनना पड़ा था। वहीं हाल ही में BJP के नेता संगीत सोम ने तो शाहरुख खान को गद्दार तक कह दिया था। लगातार बढ़ते विरोध के कारण BCCI को आखिरकार ये फैसला लेना पड़ा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019