MP Crime : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक व्यापारी की हत्या का मामला चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया है, जहां पत्नी ही अपने पति की मौत की मास्टरमाइंड निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि प्रियंका नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति देवकृष्ण की हत्या की साजिश रची और इसके लिए 1 लाख रुपये की सुपारी तक दे डाली।
MP Crime : शुरुआत में इस वारदात को लूट और डकैती का रूप देने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस को पत्नी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सख्ती से पूछताछ करने पर पूरा सच सामने आ गया। जांच में पता चला कि घटना की रात प्रियंका ने खुद आरोपियों को घर में केवल अपने और पति के होने की जानकारी दी थी। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसे अलग करने का नाटक किया और व्यापारी की हत्या कर दी।
MP Crime : मुख्य आरोपी कमलेश और उसके साथियों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद घर का सामान बिखेर दिया गया, ताकि मामला लूट जैसा लगे। प्रियंका के हाथ-पैर बांधकर उसे पीड़िता दिखाने की कोशिश की गई और शोर मचाने के लिए कहा गया।
MP Crime : पूछताछ में सामने आया कि प्रियंका और कमलेश के बीच अवैध संबंध थे और इसी वजह से उसने अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। हत्या के बाद आरोपियों को कुछ जेवर और 30-40 हजार रुपये नकद दिए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। धार एसपी मयंक अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए टीम को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


