MP Crime : सीधी। जिले के कुसमी क्षेत्र में सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात सुबह करीब 8 से साढ़े 8 बजे के बीच हुई, जब पुजारी रोज़ की तरह पूजा-अर्चना के लिए घर से निकले थे। मंदिर उनके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है।
MP Crime : मंदिर पहुंचने से पहले ही अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हत्या इतनी सुनियोजित तरीके से की गई कि आसपास किसी को शोरगुल तक सुनाई नहीं दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहले से घात लगाए बैठे थे और पुजारी के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे।
MP Crime : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्यारों के बारे में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस विभिन्न एंगलव्यक्तिगत रंजिश, लूट या अन्य कारणकृको ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


