Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs PAK: T20 World Cup के महामुकाबला में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11

Asian News
IND vs PAK T20 World Cup
X

IND vs PAK T20 World Cup

IND vs PAK: नई दिल्ली/ कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 में आज ग्रुप ए का 27वां हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह क्लासिक राइवलरी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे IST से शुरू होगी। क्रिकेट में राजनीतिक गतिरोध अस्थायी रूप से दूर होने के बाद दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगे। फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दो मैचों (मुंबई और दिल्ली में) में आसान जीत दर्ज की है, लेकिन अब यह बड़ा मैच श्रीलंका में है।

IND vs PAK: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान सलमान आगा ने बताया कि पाकिस्तान इस मैच में बिना किसी चेंज के उतरी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन इस मैच में नहीं खेलेंगे।

IND vs PAK: कोलंबो में मौसम का हाल
वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कोलंबो में पूरे दिन बारिश की आशंका बनी हुई है। सुबह 20-30% और शाम 7 बजे के आसपास 40-50% तक बारिश की संभावना है। कई मॉडल्स में 50-70% तक प्री-सिपिटेशन चांस दिख रहा है, खासकर मैच शुरू होने से पहले के घंटों में। हालांकि कुछ अपडेट्स में शाम 7 बजे के बाद बारिश कम (8-10%) होने की उम्मीद है। अगर भारी बारिश हुई तो मैच रद्द या छोटा हो सकता है, क्योंकि ग्रुप स्टेज में रिजर्व डे नहीं है। मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा।

IND vs PAK: आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम मजबूत है, जो बारिश के बाद जल्दी मैच शुरू करने में मदद करेगा। पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस देगी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह धीमी और ग्रिप वाली हो जाएगी। स्पिनर्स को खासी मदद मिलेगी, जहां पाकिस्तान के उस्मान तारिक और भारत के वरुण चक्रवर्ती निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना मुश्किल होगा, खासकर मिडिल ओवर्स में। तेज हवाओं से गेंद और स्विंग कर सकती है।

IND vs PAK: लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा, जबकि जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। पूरा देश इस इमोशनल मुकाबले के साथ जुड़ा है कौन बाजी मारेगा, यह देखना रोमांचक होगा!

IND vs PAK: IND vs PAK: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत:
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019