Bateshwar Dham: बटेश्वर धाम में हादसा: नवनिर्मित कॉरिडोर की यज्ञशाला का गुंबद गिरा

Bateshwar Dham
Bateshwar Dham
Bateshwar Dham: नई दिल्ली: उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ बटेश्वर धाम में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पर्यटन विभाग की लापरवाही और निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता के चलते नवनिर्मित कॉरिडोर परिसर में स्थित यज्ञशाला का गुंबद अचानक ढह गया। यह घटना करीब दोपहर 12:30 बजे हुई, जब ठेकेदार के कर्मचारी यज्ञशाला की साफ-सफाई में लगे हुए थे।
Bateshwar Dham: अचानक गुंबद गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि वहां मौजूद सभी कर्मचारी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि उस समय वहां श्रद्धालुओं की मौजूदगी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Bateshwar Dham: इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि कॉरिडोर का निर्माण हाल ही में पूरा हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परियोजना में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और मानकों की अनदेखी की गई है।
Bateshwar Dham: बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद ठेकेदार द्वारा मलबा हटाकर मामले को दबाने की कोशिश की गई। करोड़ों रुपये की इस परियोजना में हुई इस लापरवाही से क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।


