MP Crime : इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बाणगंगा थाना पुलिस ने युवक की गला रेतकर हत्या करने के मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि वारदात पैसे और मोबाइल लूटने के इरादे से की गई थी।
MP Crime : पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने युवक खोजराम को बहाने से सुनसान इलाके में बुलाया। वहां पहले कहासुनी हुई, फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर 18 गहरे घाव पाए गए, जो हमले की बर्बरता बयान करते हैं। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक का मोबाइल और सिम कार्ड तोड़कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया, ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस न कर सके।
MP Crime : वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रेलवे पटरी के पास डाल दिया गया, जिससे मामला हादसा लगे। शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


