MP Crime : बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दिनदहाड़े एक युवती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गणपति थाना क्षेत्र के आलमगंज इलाके की है, जहां फर्नीचर शोरूम में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करने वाली युवती पर एक युवक ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
MP Crime : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने बीच सड़क पर ही युवती पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
MP Crime : पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे एकतरफा प्रेम की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि असली कारण आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


