Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bharatmala Land Compensation Scam Case: भारतमाला जमीन मुआवजा घोटाला मामले में साल भर से फरार एसडीएम निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 30 मार्च तक रिमांड पर

Asian News
Bharatmala Land Compensation Scam Case
X

Bharatmala Land Compensation Scam Case

Bharatmala Land Compensation Scam Case: रायपुर। भारतमाला परियोजना जमीन मुआवजा घोटाला मामले में लंबे समय से फरार तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू को ईओडब्ल्यू एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्ल्यू एसीबी ने उसे पूछताछ के लिए 30 मार्च तक के लिए रिमांड पर लिया है।

Bharatmala Land Compensation Scam Case: क्या हैं आरोप

निर्भय कुमार साहू पर पद का दुरूपयोग कर आपराधिक षडयंत्रपूर्वक अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, जमीन कारोबारी हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी और अन्य के साथ सांठगांठ कर सुनियोजित तरीके से तहसील अभनपुर के ग्राम नायकबांधा, उगेतरा, उरला, भेलवाडीह, टोकरो के प्रभावित भूमि को पिछली तिथि से विभिन्न उपखंडो में विभक्त कर वास्तविक मुआवजा से कई गुना अधिक मुआवजा राशि वितरित करने के आरोप हैं।

वहीं नायकबांधा जलाशय की पूर्व में अधिग्रहित भूमि को भारतमाला परियोजना के लिये पुनः अधिग्रहित कर मुआवजा प्रदान किया गया, जिससे शासन को करोड़ों रूपये की आर्थिक हानि हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019