Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सोशल मीडिया की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूले पैसे, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी उध्दव दास महंत 21 वर्ष से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे घुमाने के बहाने अपने किराए के मकान में बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने बाद में पीड़िता को धमकाते हुए 10 हजार रुपये की मांग की।

CG Crime : डर के कारण किशोरी ने उसे पैसे भी दे दिए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

CG Crime : पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019