MP Accident : छिंदवाड़ा। जिले में बैतूल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। टेमनी खुर्द के पास नेशनल हाईवे किनारे बने एक गहरे कुएं में बोलेरो वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। जिसमें पुलिस ने रेस्क्यू कर 3 लोगों के शव को निकालकर हॉस्पिटल भेजा है।
MP Accident : वहीं चार घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन में सवार सभी 7 लोग मुलताई से चित्रकूट जा रहे थे। यह लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर निकले थे। हादसा उस समय हुआ जब टेमनी खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार वाहन का टायर फटने से अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


