Ranbir-Alia 4th Wedding Anniversary: आलिया - रणबीर कपूर की 4th वेडिंग एनिवर्सरी, स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों से शेयर की रोमांटिक झलक

Ranbir-Alia 4th Wedding Anniversary
Ranbir-Alia 4th Wedding Anniversary
Ranbir-Alia 4th Wedding Anniversary: मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी बेहद खास अंदाज में मनाई। 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने इस बार अपनी सालगिरह स्विट्जरलैंड की खूबसूरत बर्फीली वादियों में सेलिब्रेट की, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।
स्कीइंग और बर्फ में मस्ती करते दिखे रणबीर-आलिया
शेयर की गई तस्वीरों में आलिया और रणबीर बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्कीइंग का आनंद लेते नजर आए। एक तस्वीर में दोनों साथ में मुस्कुराते हुए पोज देते दिखे, जहां आलिया ब्लैक स्वेटर में और रणबीर ग्रे स्वेटर व कैप में नजर आए। कपल की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
कॉफी डेट और कैंडल लाइट डिनर की झलक
एनिवर्सरी ट्रिप के दौरान कपल ने बर्फीले मौसम में कॉफी का आनंद भी लिया। दोनों हाथों में कॉफी कप लिए हुए बेहद खुश नजर आए। इसके अलावा कैंडल लाइट डिनर की तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें आलिया रोमांटिक माहौल में फूलों और सजावट के बीच नजर आईं।
बेटी राहा संग फैमिली मोमेंट ने जीता दिल
आलिया भट्ट ने एक खास तस्वीर साझा की, जिसमें रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ समय बिताते नजर आए। इस तस्वीर ने फैंस के बीच खासा प्यार बटोरा और कपल के फैमिली बॉन्ड को भी दर्शाया।
आलिया का रोमांटिक नोट
तस्वीरों के साथ आलिया ने रणबीर के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि गिरने और संभलने के बीच, बातचीत और साथ के पलों में उन्होंने एक खूबसूरत जिंदगी बनाई है। उन्होंने लिखा, “तू साथ है तो दिन-रात है,” जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


