Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MPPSC कैंडिडेट्स के लिए नई गाइडलाइन, 90 मिनट पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र, जानिए किन नियमों में हुआ बदलाव

Asian News
MPPSC
X

MPPSC

MPPSC 2026: भोपाल: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट (डेढ़ घंटे) पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

MPPSC 2026: बदलाव क्यों जरूरी?

MPPSC ने स्पष्ट किया कि नई गाइडलाइन में बदलाव परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को तीन चरणों की सख्त जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें 5 से 7 मिनट का समय लग सकता है। इसलिए पहले की 45 मिनट की जगह अब 90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी कर दिया गया है, ताकि किसी भी उम्मीदवार को असुविधा न हो।

MPPSC 2026: 191 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य सेवा परीक्षा के लिए 155 और राज्य वन सेवा के लिए 36 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से 9 फरवरी तक चली थी, जिसमें लगभग 1 लाख 35 हजार उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया था। एडमिट कार्ड 16 अप्रैल को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 26 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित होगी।

MPPSC 2026: तीन चरणों में होगी सख्त जांच

नई व्यवस्था के तहत उम्मीदवारों को तीन स्तर की जांच से गुजरना होगा:

  • प्रथम जांच: एडमिट कार्ड और फोटो मिलान
  • फ्रिस्किंग: मेटल डिटेक्टर और मैन्युअल तलाशी (इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच)
  • बायोमेट्रिक सत्यापन: फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन, आंखों की स्कैनिंग और डिजिटल हस्ताक्षर

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहला पेपर (सामान्य अध्ययन) सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरा पेपर (सामान्य अभिरुचि) दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

आयोग ने सभी जिलों में 500 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया है और सभी जगह एक समान सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचें और नियमों का पालन करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019