LPG Crisis
LPG Crisis: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने घरेलू जीवन में बढ़ते आर्थिक दबाव को उजागर कर दिया है। यहां एक महिला गैस सिलिंडर भरवाने की मांग पूरी न होने पर अपने पांच महीने के बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई।
पति-पत्नी के बीच हुई तीखी बहस
घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र के बौधनी मजरे खटौली गांव की है। निवासी अनिल कुमार, जो एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जब ड्यूटी से लौटे तो घर में खाना नहीं बना था। पूछने पर उनकी पत्नी सुमन देवी ने साफ कहा कि अब वह लकड़ी के चूल्हे पर खाना नहीं बनाएंगी और पहले गैस सिलिंडर भरवाने की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
घर छोड़कर चली गई महिला
बहस के बाद अनिल सो गए, लेकिन जब शाम को उनकी नींद खुली तो पत्नी घर से गायब थी। वह अपने पांच महीने के बेटे, कुछ कपड़े और घर में रखे करीब एक हजार रुपये लेकर चली गई।
महंगाई और एलपीजी संकट बना कारण
इस घटना से ग्रामीण इलाकों में बढ़ती महंगाई और गैस सिलिंडर के बढ़ते खर्च की समस्या साफ़ है। सरकार की योजनाओं के बावजूद कई परिवार सिलिंडर भरवाने में असमर्थ हैं, जिससे घरेलू तनाव बढ़ रहा है।
पुलिस कर रही तलाश
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस महिला की तलाश कर रही।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


