Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान गेट से गिरा सफाईकर्मी, मौके पर मौत

CG News
X

CG News : बिलासपुर। बिलासपुर में एक रेल हादसे में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में ड्यूटी कर रहे ओबीएचएस (On Board Housekeeping Staff) कर्मचारी की जान चली गई। अमृतसर से बिलासपुर आ रही ट्रेन में सफाईकर्मी हरि शुक्ला (40) गेट पर खड़ा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : जानकारी के अनुसार, ट्रेन रायपुर और बिल्हा के बीच कोचिंग डिपो के पास कुछ देर रुकी थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतक हरि शुक्ला लोरमी बाजार पारा का निवासी था और एसकेएस कंपनी के तहत ओबीएचएस स्टाफ के रूप में कार्यरत था।

CG News : घटना के समय ट्रेन में मौजूद उसके साथी कर्मचारी नरेंद्र श्रीवास ने बताया कि हरि शुक्ला गेट पर खड़ा था, तभी अचानक गिर पड़ा। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019