Jharkhand News : रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के दीघा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया।
Jharkhand News : यह घटना शुक्रवार दोपहर उस समय हुई जब सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित जंगलवर्ती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह विस्फोट दीघा क्षेत्र के घने जंगलों में हुआ, जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। CRPF की कोबरा बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन के दौरान उस समय IED की चपेट में आए, जब वे नक्सलियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे।
Jharkhand News : विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान को और तेज कर दिया है। CRPF की कई बटालियन, जिनमें 203, 209, 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियन शामिल हैं, के साथ-साथ झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


