IPL 2026 : अभिषेक शर्मा पर BCCI ने लगाया जुर्माना, मैच फीस का 25% कटा और मिला डिमेरिट पॉइंट
IPL 2026 Abhishek Sharma : नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए बड़ी कार्रवाई की गई है। BCCI ने उन्हें मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है। अभिषेक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया है।
Abhishek Sharma : KKR के खिलाफ शानदार पारी के बीच लगा जुर्माना
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज 21 गेंदों पर 48 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। ट्रेविस हेड के साथ उनकी साझेदारी ने SRH को जबरदस्त शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए सिर्फ 34 गेंदों में 82 रन जोड़े। हेनरिक क्लासेन ने भी 52 रन बनाए, जिसकी बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
Abhishek Sharma : गुजरात की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। रिंकू सिंह ने 25 गेंदों पर 35 रन बनाए, लेकिन खराब तालमेल और रन-आउट के कारण टीम 161 रन पर सिमट गई। SRH ने मैच 65 रन से जीत लिया।
Abhishek Sharma : SRH की गेंदबाजी में जयदेव उनादकट चमके
गेंदबाजी में जयदेव उनादकट ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके। ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को 2-2 विकेट मिले, जबकि हर्ष दुबे को 1 विकेट हासिल हुआ।
Abhishek Sharma : अर्धशतक से चूके, लेकिन छक्कों का शतक पूरा किया
अभिषेक शर्मा इस मैच में अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने एक खास उपलब्धि जरूर हासिल की। वे सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में पहले स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 143 छक्के लगाए हैं। अभिषेक 2019 से SRH के लिए खेल रहे हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


