Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : मंदिर बैठक बनी खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या, 5 हिरासत में

CG Crime
X

CG Crime : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शीतला मंदिर को लेकर आयोजित एक बैठक उस वक्त हिंसक हो गई, जब आपसी विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के जोगीभाठ गांव में हुई इस घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

CG Crime : मृतक की पहचान कुणाल देशमुख के रूप में हुई है, जो उप सरपंच डोमेन्द्र देशमुख के भतीजे थे। बताया जा रहा है कि गांव में मंदिर से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों और उप सरपंच पक्ष के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई।

CG Crime : स्थिति को शांत कराने पहुंचे कुणाल देशमुख पर अचानक हमला कर दिया गया। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने चाकू से वार किया, जिससे कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

CG Crime : घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019